भारत में धीमी पड़ने लगी कोरोना रफ्तार! एक्टिव मामले घटे, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 62,844,837 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,465,144 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 428644 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8932647 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 138122 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,499,413 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना से अमेरिका का हाल बुरा, इसके बाद ये देश हैं सबसे ज्यादा प्रभावित, जानें भारत का हाल

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 36,604 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 501 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 43,062 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 94.03 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 4.51 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 3.33 फीसदी है। 28 नवंबर को 10, 96, 651 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 14, 24 , 45, 949 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

दिल्ली के हालात में थोड़े सुधार हुए हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4006 नए मामले सामने आए जबकि 86 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट सात प्रतिशत से भी नीचे आ गया। लगातार दूसरे दिन आरटी पीसीआर टेस्ट की संख्या रैपिड एंटीजन टेस्ट से ज्यादा रही। एक्टिव मरीजों की संख्या 30 अक्टूबर के बाद सबसे कम रही। दिल्ली में कोरोना मराीजों का रिकवरी रेट 92.85 फीसदी है और एक्टिव मरीज़ 5.53 फीसदी हैं। डेथ रेट 1.61 फीसदी और पॉजिटिविटी रेट 6.85 फीसदी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

7427

854326

6996

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

91

4566

61

अरुणाचल प्रदेश

786

15456

54

असम

3486

208531

981

बिहार

5568

228316

1268

चंडीगढ़

1086

16173

278

छत्तीसगढ़

19333

216990

2892

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

15

3317

2

दिल्ली

31769

533351

9260

गोवा

1366

46068

690

गुजरात 

14885

192368

4004

हरियाणा

17744

215797

2456

हिमाचल प्रदेश 

8218

32343

666

जम्मू एंड कश्मीर 

4908

104068

1702

झारखंड

1965

106398

969

कर्नाटक

23728

850707

11792

केरल

61223

544864

2270

लद्दाख

793

7565

119

मध्य प्रदेश 

14435

189780

3270

महाराष्ट्र 

90168

1691412

47246

मणिपुर

3236

21718

289

मेघालय

669

11094

112

मिजोरम

291

3572

6

नागालैंड

843

10302

64

ओडिशा

4625

312734

1744

पुडुचेरी

439

35970

611

पंजाब

7634

140254

4821

राजस्थान

27974

240105

2331

सिक्किम

284

4637

110

तमिलनाडु

10980

760617

11722

तेलांगना

9266

260155

1462

त्रिपुरा

571

31821

372

उत्तराखंड

4947

69083

1238

उत्तर प्रदेश 

23670

514087

7788

वेस्ट बंगाल

24221

454102

8476

भारत में कुल मामले

428644

8932647

138122


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।